- Hindi News
- /
- रायपुर
दिल्ली से रायपुर में ऑपरेट हो रहा था ड्रग सिंडिकेट, ‘डेड ड्राप सिस्टम’ से दे रहे थे चकमा, रैपिडो राइडर बने सप्लाई चेन का हिस्सा

X
दिल्ली से रायपुर में ऑपरेट हो रहा था ड्रग सिंडिकेट, ‘डेड ड्राप सिस्टम’ से दे रहे थे चकमा, रैपिडो राइडर बने सप्लाई चेन का हिस्सा
By - Bhaskar Bhoomi | 01 Apr 2026 01:51 PM
दिल्ली से रायपुर में ऑपरेट हो रहा था ड्रग सिंडिकेट, ‘डेड ड्राप सिस्टम’ से दे रहे थे चकमा, रैपिडो राइडर बने सप्लाई चेन का हिस्सा
राजधानी में सिंथेटिक ड्रग के खिलाफ पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश किया है। इसका संचालन नई दिल्ली से हो रहा था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू), एएनटीएफ और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इस हाइटेक ड्रग सिंडिकेट से जुड़े छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड महेश सिंह खड़का और कुसुम हिंदुजा हैं, जो दिल्ली के पंचशील विहार क्षेत्र में रहकर एमडीएमए और पार्टी पिल्स की सप्लाई का संचालन कर रहे थे।दोनों आरोपित वर्ष 2024 में भी ड्रग मामले में जेल जा चुके हैं, लेकिन बाहर आने के बाद इन्होंने नेटवर्क को और अधिक संगठित और तकनीकी बना दिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 48.03 ग्राम एमडीएमए (कीमत लगभग सात लाख रुपये), आठ पार्टी पिल्स, नौ मोबाइल, एक बाइक और ड्रग सप्लाई में इस्तेमाल किया गया कुरियर बाक्स जब्त किया है। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।