कनाडा में ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश, दो भारतीय छात्रों की मौत

कनाडा में ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश, दो भारतीय छात्रों की मौत
X

कनाडा में ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश, दो भारतीय छात्रों की मौत

कनाडा में कमर्शियल पायलट और एविएशन ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरन तिरुग्नानसंबंधम की मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र कमर्शियल पायलट और एविएशन ट्रेनिंग के तहत उड़ान का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया।

घटना की पुष्टि कनाडा के वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने की है। हादसे की जानकारी सामने आने के बाद दूतावास ने दोनों छात्रों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी के रहने वाले थे दोनों छात्र
हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय छात्रों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरन तिरुग्नानसंबंधम के रूप में हुई है। वैंकूवर स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दोनों छात्रों की मौत पर दुख जताया। दूतावास ने कहा कि दोनों की मौत कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में हुई।

परिवारों को दूतावास देगा हरसंभव मदद
भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि इस मुश्किल समय में उसकी संवेदनाएं दोनों छात्रों के परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं। दूतावास ने परिवारों को वाणिज्य दूतावास से जुड़ी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

दूतावास के मुताबिक, दोनों छात्रों के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में भी परिवारों की मदद की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि वे लगातार स्थानीय प्रशासन और पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं।

हादसे के कारणों की जांच जारी
फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। हादसे की खबर के बाद दोनों छात्रों के परिवारों में शोक का माहौल है। दूतावास की ओर से परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू