- Hindi News
- /
- अपराध
शिवा शर्मा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

X
शिवा शर्मा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए
By - bhaskarbhoominews.com | 20 Oct 2026 05:56 PM
शिवा शर्मा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए
लखनऊ : चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही 50 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने श्रद्धा के साथ उसकी बहन और निजी ड्राइवर दानिश को भी दबोचा है। तीनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को ही लखनऊ लाया जा रहा है, जहां उनसे मामले से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर गहन पूछताछ की जाएगी।
जांच में सामने आया है कि फरारी के दौरान श्रद्धा आगरा के ताज नगरी फेज-1 स्थित होटल ओम पैलेस में करीब 24 घंटे ठहरी थी। 17 अक्टूबर की सुबह वह यूपी 32 नंबर की कार से होटल पहुंची थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस बीच मामले ने सियासी तूल भी पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई सामान्य केस नहीं है, बल्कि सरकार को ले डूबेगा। उनका इशारा श्रद्धा के उन कथित हाईप्रोफाइल व रसूखदार संपर्कों की ओर था, जिनकी चर्चा फरारी के दौरान जारी वीडियो और शिवा को धमकाने वाले पुराने ऑडियो में भी सामने आई थी। एसटीएफ अब इन सभी संपर्कों की कड़ियां खंगाल रही है।

