- Hindi News
- /
- अपराध
हरियाणा पुलिस की हिरासत में युवक की मौत : मलकानगिरी में मचा हंगामा, हत्या का आरोप लगाकर लोग सड़क पर उतरे

X
हरियाणा पुलिस की हिरासत में युवक की मौत : मलकानगिरी में मचा हंगामा, हत्या का आरोप लगाकर लोग सड़क पर उतरे
By - bhaskarbhoominews.com | 27 Oct 2026 07:03 PM
मलकानगिरि में हरियाणा पुलिस की हिरासत में लिए गए तनुप डे का होटल में शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर NH-326 जाम किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगते ओडिशा के मलकानगिरि जिले में हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से तनाव की स्थिति बन गई। एमवी-65 गांव निवासी तनुप डे का शव सोमवार सुबह मलकानगिरि के एक होटल में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसे गांजा तस्करी के संदेह में हरियाणा पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया था। युवक की मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगते ओडिशा के मलकानगिरि जिले में हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से तनाव की स्थिति बन गई। एमवी-65 गांव निवासी तनुप डे का शव सोमवार सुबह मलकानगिरि के एक होटल में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसे गांजा तस्करी के संदेह में हरियाणा पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया था। युवक की मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-326 को जाम कर दिया और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

