धान पर पानी डालने का मामला, चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज

धान पर पानी डालने का मामला, चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज
X

धान पर पानी डालने का मामला, चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज

धान पर पानी डालने का मामला, चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भलेरा के धान उपार्जन केंद्र में संग्रहित धान पर मोटर पंप से पानी डालने का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना तब उजागर हुई जब सोशल मीडिया पर धान पर पानी डालते हुए वीडियो वायरल हुआ। इस मामले को लेकर कलेक्टर गौरव सिंह ने तुरंत जाँच समिति का गठन किया। जाँच समिति की रिपोर्ट में पाया गया कि धान में उच्च स्तर की नमी पाई गई, जिससे उपार्जित धान की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ सकता था। भौतिक सत्यापन के दौरान लगभग 10,500 बोरा धान नमीग्रस्त पाया गया, जिसका पंचनामा तैयार किया गया। 

कलेक्टर ने प्रगति लाने के दिए निर्देश जाँच में समिति के प्रमुख अधिकारी विष्णु साहू (प्रबंधक), उमेश कुमार साहू (लिपिकीय सहायक), इंदरमन निषाद (प्रोसिसर्वर) और जितेन्द्र कुमार साहू (दैनिक कर्मचारी) की लापरवाही सामने आई। यह कृत्य छत्तीसगढ़ शासन की धान उपार्जन नीति 2025–26 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। जाँच रिपोर्ट के आधार पर, चारों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इसके अलावा उप आयुक्त सहकारिता ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए हैं। 

जिससे धान की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती थी और किसानों के हितों को नुकसान पहुँचने का खतरा था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा कि इस मामले की त्वरित जाँच और कर्मचारियों पर कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि शासन किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए सतर्क है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 राज्यपाल रमेन डेका धान उपार्जन केंद्र में की गई यह कार्रवाई किसानों में भरोसा बढ़ाने वाली मानी जा रही है। प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया कि इस प्रकार की घटनाओं की जांच लगातार की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। धान की नमी और उपार्जन प्रक्रिया की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए भविष्य में और भी कड़े मानक अपनाए जाएंगे। साथ ही सभी उपार्जन केंद्रों में नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment