भोपाल में खामेनेई को श्रद्धांजलि : कई स्थानों पर आयोजित की गईं शोकसभाएं, गूंजे अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे

भोपाल में खामेनेई को श्रद्धांजलि : कई स्थानों पर आयोजित की गईं शोकसभाएं, गूंजे अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे
X

भोपाल में खामेनेई को श्रद्धांजलि : कई स्थानों पर आयोजित की गईं शोकसभाएं, गूंजे अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे

भोपाल में अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अमेरिका और इजराइल विरोधी नारे लगे और वक्ताओं ने खामेनेई को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाला निडर नेता बताया।

भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर सामने आने के बाद कई स्थानों पर शोक सभाएं आयोजित की गई हैं। भोपाल स्थित करौंद स्थित एक शिया मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। जोहर की नमाज के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद करते हुए उन्हें एक निडर मार्गदर्शक बताया। इस दौरान शोकसभा में गूंजे अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे गूंजे। 
 
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई
सभा में वक्ताओं ने कहा खामेनेई को दुनिया भर में एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता था, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाई। उनके समर्थकों का मानना है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में उत्पीड़ितों के पक्ष में खड़े होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा किसी विचारधारा की ताकत किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं होती, बल्कि वह अपने अनुयायियों के विश्वास और समर्पण से आगे बढ़ती है। 

इजराइल व अमेरिका के विरोध में नारे लगाए
कार्यक्रम के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला। लोगों ने अमेरिका और इजराइल के विरोध में नारे लगाएइसके साथ ही धार्मिक नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने खामेनेई के नेतृत्व और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। सभा को संबोधित करते हुए धर्मगुरुओं ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि शहादत किसी आंदोलन को समाप्त नहीं करती, बल्कि उसे नई ऊर्जा देती है। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू