दो वकीलों के बीच हुई कहासुनी, कोर्ट से बाहर निकलते ही मार दिया चाकू

दो वकीलों के बीच हुई कहासुनी, कोर्ट से बाहर निकलते ही मार दिया चाकू
X

दो वकीलों के बीच हुई कहासुनी, कोर्ट से बाहर निकलते ही मार दिया चाकू

दो वकीलों के बीच हुई कहासुनी, कोर्ट से बाहर निकलते ही मार दिया चाकू

ओमती थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अधिवक्ता पर प्राणघातक हमला हुआ। आरोपित ने कोर्ट से बाहर आते ही अधिवक्ता पर चाकू से प्रहार कर दिया। घटना में अधिवक्ता घायल हो गए। आरोपित भी अधिवक्ता है, जिस पर हत्या के प्रयास मामला दर्ज किया गया है।हाईकोर्ट के अधिवक्ता राकेश महोबिया का पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद है। उनका मामला न्यायालय में विचारधीन है। राकेश की पत्नी की ओर से अधिवक्ता रामलाल रजक सुनवाई कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर मंगलवार को दोनों अधिवक्ताओं के मध्य कुछ कहासुनी हो गई।शाम को लगभग पांच बजे जब दोनों अधिवक्ता बाहर आ रहे थे, तभी उनका विवाद और बढ़ गया। कोर्ट के गेट नंबर चार के बाहर सड़क पर पहुंचते ही अधिवक्ता राकेश महोबिया ने चाकू निकाल लिया और अधिवक्ता रामलाल रजक पर प्रहार कर दिया। अचानक हुए हमले में अधिवक्ता रामलाल को संभलने का मौका नहीं मिला।चाकू उनके गले के पास लगा। उन्हें हाथ एवं कान के पास भी चोट आई है। घटना होते ही अन्य अधिवक्ता दौड़कर पहुंचे। उन्होंने घायल अधिवक्ता को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। ओमती थाना में आरोपित राकेश महोबिया के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू