- Hindi News
- /
- मध्य प्रदेश
सलमान खान बना शांतनु, स्वेच्छा से अपनाया सनातन धर्म, वैदिक विधि से हुआ धर्म प्रवेश

X
सलमान खान बना शांतनु, स्वेच्छा से अपनाया सनातन धर्म, वैदिक विधि से हुआ धर्म प्रवेश
By - bhaskarbhoominews.com | 31 May 2026 11:46 PM
सलमान खान बना शांतनु, स्वेच्छा से अपनाया सनातन धर्म, वैदिक विधि से हुआ धर्म प्रवेश
उज्जैन में एक युवक ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाकर नई धार्मिक पहचान अपनाई। गांधी नगर निवासी सलमान खान ने विधि-विधान के साथ धर्म प्रवेश संस्कार पूरा करने के बाद 'शांतनु' नाम अपना लिया
गंगाघाट स्थित मौनतीर्थ आश्रम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उन्हें कश्यप गोत्र भी प्रदान किया गया। युवक का कहना है कि वह लंबे समय से सनातन धर्म और उसकी परंपराओं से प्रभावित था।
बताया जा रहा है कि, सलामन ने जिला अधिकारी को आवेदन दिया था। उसने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाने की बात कही थी। उसने आवेदन में स्पष्ट किया था कि, वो बिना किसी दबाव या प्रलोभन के सनातन धर्म अपनाना चाहता है।
धार्मिक आयोजनों में शामिल होता था युवक
सनातन धर्म अपनाने वाले व्यक्ति का कहना है कि, उसकी सनातन की परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों में गहरी आस्था है। वह अक्सर मंदिर और धार्मिक आयोजनों में जाया करता था।
स्थानीय कार्यकर्ता कार्यक्रम में हुए शामिल
मौनतीर्थ आश्रम में डॉ. सुमनानंद गिरी महाराज की देखरेख में धार्मिक प्रक्रिया हुई। युवक ने क्षिप्रा नदी में दशविधि स्नान किया। इसके बाद प्रायश्चित कर्म, पंचगव्य सेवन और वैदिक मंत्रोच्चार हुआ। इस दौरान कुछ स्थानीय कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद थे।परिवार ने नहीं किया सपोर्ट
सनातन धर्म अपनाने वाले युवक के परिवार में माता-पिता, भाई और एक बहन है। सनातन धर्म अपनाने के उसके निर्णय को परिवार ने सपोर्ट नहीं किया है। युवक पेशे से कारीगर है। बता दें कि, मौनतीर्थ आश्रम में लगातार चर्चा में रहता है। यहां धार्मिक दीक्षा और संस्कार कार्यक्रम होते रहते हैं।

