- Hindi News
- /
- ताजा खबर
भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल और सर्टिफिकेशन पूरा

X
भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल और सर्टिफिकेशन पूरा
By - Bhaskar Bhoomi | 04 Jan 2026 07:24 PM
180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर सफल परीक्षण, गुवाहाटी–कोलकाता रूट से होगी शुरुआत
नई दिल्ली। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरी तरह सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह अत्याधुनिक स्लीपर ट्रेन विशेष रूप से 1000 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण किया।
रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने की दिशा में बड़ा कदम
इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत का स्लीपर संस्करण भारतीय रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने के संकल्प का एक नया प्रयास है। इसे यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह नए तरीके से डिजाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता (हावड़ा) के बीच शुरू की जाएगी। इस वर्ष ऐसी करीब 12 स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का लक्ष्य रखा गया है।
180 की रफ्तार पर भी नहीं छलका पानी
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल दो दिन पहले कोटा से नागदा रेलवे ट्रैक के बीच किया गया। इस दौरान ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक दौड़ाया गया। ट्रायल के दौरान लोको पायलट ने ट्रेन के भीतर चार ग्लास पानी रखे, लेकिन तेज रफ्तार के बावजूद एक भी ग्लास से पानी नहीं छलका, जिससे ट्रेन के शानदार राइड कंफर्ट का प्रदर्शन हुआ।
किराया तय, हवाई यात्रा से सस्ती
अधिकारियों ने बताया कि गुवाहाटी–कोलकाता के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए प्रस्तावित किराया इस प्रकार है—
- थर्ड एसी: 2300 रुपये
- सेकेंड एसी: 3000 रुपये
- फर्स्ट एसी: 3600 रुपये
समय और पैसे—दोनों की होगी बचत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुवाहाटी से हावड़ा रूट पर हवाई किराया आमतौर पर 6000 से 8000 रुपये के बीच रहता है और मांग बढ़ने पर यह 10 हजार रुपये से अधिक हो जाता है। ऐसे में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन न केवल यात्रा के समय में कमी लाएगी, बल्कि हवाई यात्रा की तुलना में किफायती विकल्प भी साबित होगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन से पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Tags
Next Story
R.O. NO :
R.O. NO :
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
R.O. NO :
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
