- Hindi News
- /
- ताजा खबर
JEE Main में इंदौर के रिद्धेश MP टॉपर, 99.99 पर्सेंटाइल:गर्ल्स में अनुष्का अग्रवाल रहीं अव्वल

X
JEE Main में इंदौर के रिद्धेश MP टॉपर, 99.99 पर्सेंटाइल:गर्ल्स में अनुष्का अग्रवाल रहीं अव्वल
By - Bhaskar Bhoomi | 17 Feb 2026 10:29 AM
JEE Main में इंदौर के रिद्धेश MP टॉपर, 99.99 पर्सेंटाइल:गर्ल्स में अनुष्का अग्रवाल रहीं अव्वल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main सेशन-1, 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। देशभर में 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, लेकिन मध्यप्रदेश का एक भी विद्यार्थी इस सूची में शामिल नहीं हो सका। प्रदेश में इंदौर के रिद्धेश बेंडाले 99.992186 पर्सेंटाइल के साथ टॉपर रहे, जबकि इंदौर की अनुष्का अग्रवाल 99.96 पर्सेंटाइल के साथ स्टेट गर्ल्स टॉपर बनीं।
ओलम्पियाड गोल्ड मेडलिस्ट ने फिर दिखाई चमक रिद्धेश इससे पहले 55वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड 2025 (पेरिस, फ्रांस) में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। जुलाई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उनकी उपलब्धि पर बधाई दी थी। विशेषज्ञों का मानना है कि सेशन-2 में प्रदेश के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अब सभी की नजरें JEE Main सेशन-2 पर टिकी हैं, जहां छात्रों को अपनी रैंक सुधारने का एक और मौका मिलेगा।

रिद्धेश 55वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड 2025 के गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं।
देश के 100 पर्सेंटाइल टॉपर्स देशभर के 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया। इनमें दिल्ली (एनसीटी) के श्रेयस मिश्रा, आंध्र प्रदेश के नरेंद्रबाबू गारी मथीथ और पसला मोहित, बिहार के शुभम कुमार, राजस्थान के कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्णव गौतम, ओडिशा के भावेश पत्र, हरियाणा के अनय जैन, महाराष्ट्र के माधव विरडिया, गुजरात के पुरोहित निमय और तेलंगाना के विवान शरद महिश्वरी शामिल हैं।
Next Story
R.O. NO :
R.O. NO :
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू