लाठीचार्ज को राहुल गांधी ने बताया गलत, बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना अधिकार; बातचीत से हो समाधान

लाठीचार्ज को राहुल गांधी ने बताया गलत, बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना अधिकार; बातचीत से हो समाधान
X

लाठीचार्ज को राहुल गांधी ने बताया गलत, बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना अधिकार; बातचीत से हो समाधान

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने वॉटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज किया। राहुल गांधी ने बल प्रयोग को गलत बताया।

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है और समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए।

राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर कहा, "झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए।"

rahul gandhi X Post on Jharkhand Students Protest

विधानसभा की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी
दरअसल, JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी संख्या में नौकरी के उम्मीदवार पिछले 17 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पार करते हुए झारखंड विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। अधिकारियों के मुताबिक, झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों का यह मार्च मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन के मौके पर निकला। मार्च सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पुरानी विधानसभा इमारत के बाहर से शुरू हुआ।

13 परीक्षाओं को रद्द करने की मांग
प्रदर्शनकारी झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं हुई हैं।

प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच इस मुद्दे पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक गतिरोध खत्म नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिन 13 परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई थी, सरकार उनमें से केवल तीन परीक्षाओं को रद्द करने पर सहमत हुई है।

रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने के साथ मामले की स्वतंत्र जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की भी मांग कर रहे हैं।

लाठीचार्ज में घायल प्रदर्शनकारी ने क्या कहा?
पुलिस की कार्रवाई में घायल प्रदर्शनकारी संजय महतो ने  एजेंसी PTI से बातचीत में कहा, “मेरे सिर और पैरों में दर्द हो रहा है और मेरे सिर से खून बह रहा है।”

इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छात्रों के आंदोलन के समर्थन में बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है, चाहे प्रदर्शन झारखंड में हो या किसी अन्य राज्य में।

झारखंड में कांग्रेस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सहयोगी है। ऐसे में राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू