विपक्ष को महिलाओं के गुस्से का करना होगा सामना’, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर बोले अमित शाह

विपक्ष को महिलाओं के गुस्से का करना होगा सामना’, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर बोले अमित शाह
X

विपक्ष को महिलाओं के गुस्से का करना होगा सामना’, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर बोले अमित शाह

विपक्ष को महिलाओं के गुस्से का करना होगा सामना’, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर बोले अमित शाह

केंद्र सरकार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल को दो तिहाई बहुमत नहीं मिला। इसके बाद लोकसभा में यह बिल पास नहीं हो सका। इस बिल के गिरने के बाद एनडीए की महिला सांसदों ने सदन के परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अमित शाह ने कहा कि आज सदन में अजीब नजारा देखने को मिला। विपक्ष पार्टियों ने मिलकर इस विधेयक को पास नहीं होने दिया। इसपर जीत का जश्न मनाना निंदनीय है।

लोकसभा में इस बिल को 298 वोट मिले, जबकि इसके खिलाफ 230 वोट आए, और इस बिल को पास होने के लिए 352 वोट चाहिए थे यानी या बिल कुल 52 वोट से पास नहीं हो सका।

इस बिल पर चर्चा के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा की। अमित शाह के जवाब के बाद कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसे सदन के पटल पर पेश किया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 के लोकसभा में पारित न हो पाने के बाद, NDA की महिला सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है।

जीत के नारे लगाना निंदनीय- अमित शाह

बिल गिरने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “लोकसभा में आज एक अजीब नजारा देखने को मिला। कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और सपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए जरूरी संविधान संसोधन विधेयक को पारित नहीं होने दिया। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाले इस विधेयक को खारिज करना, उसका जश्न मनाना और उस पर जीत के नारे लगाना बेहद निंदनीय है।”

 

“अब देश की महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में वह 33 फीसदी आरक्षण नहीं मिलेगा, जो उनका अधिकार था। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने ऐसा पहली बार नहीं, बल्कि बार-बार किया है। उनकी सोच महिलाओं के हित में न है और न ही देश के हित में।”आगे उन्होंने लिखा, “मैं उनसे कहना चाहता हूं कि नारी शक्ति का यह अपमान यहीं नहीं रुकेगा, यह दूर-दूर तक जाएगा। विपक्ष को न सिर्फ 2029 के आम चुनावों में बल्कि हर स्तर पर हर चुनाव में और हर जगह महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।”

महिलाओं का मनोबल टूटा- कंगना रनौत

एएनआई से बात करती हुई BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, “लोकसभा में इससे बड़ी तकलीफ़देह घटना पहले कभी नहीं हुई। इन्होंने महिलाओं का मनोबल तोड़ दिया है। मुझे यह एक निजी क्षति की तरह महसूस हो रहा है। हमें प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलें।”

INDIA ने रोक दिया- राहुल गांधी

विधेयक के गिरने के बाद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, “संशोधन विधेयक गिर गया। उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया। भारत ने देख लिया। INDIA ने रोक दिया, जय संविधान।”

 

पीएम मोदी का मसीहा बनने का प्रयास नाकाम- प्रियंका

इधर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण इस देश की महिलाओं का हक है जो उनको मिलने से कोई नहीं रोक सकता। एक दिन यह हकीकत में बदलकर रहेगा। मगर बदनीयती से इसे 2011 की जनगणना और उस पर आधारित परिसीमन से जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं का मसीहा बनने का खोखला प्रयास आज नाकाम रहा।”

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment