- Hindi News
- /
- ताजा खबर
भारत की सबसे ताकतवर महिला बनीं नीता अंबानी, Fortune India लिस्ट में की नंबर 1

X
भारत की सबसे ताकतवर महिला बनीं नीता अंबानी, Fortune India लिस्ट में की नंबर 1
By - bhaskarbhoominews.com | 12 Jul 2026 04:35 AM
भारत की सबसे ताकतवर महिला बनीं नीता अंबानी, Fortune India लिस्ट में की नंबर 1
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें Fortune India की Most Powerful Women 2026 सूची में पहला स्थान मिला है, जो उनके नेतृत्व और सामाजिक योगदान का बड़ा सम्मान माना जा रहा है।
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्हें फॉर्च्यून इंडिया की 'मोस्ट पावरफुल वुमन' सूची में पहला स्थान मिला है। यह सम्मान उनके नेतृत्व, सामाजिक कार्यों और देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
नेतृत्व और सामाजिक सेवा को मिला सम्मान
फॉर्च्यून इंडिया की इस प्रतिष्ठित सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने के साथ ही नीता अंबानी के सामाजिक विकास के प्रयासों को नई पहचान मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए उन्हें बधाई दी।
कंपनी ने कहा कि यह सम्मान नीता अंबानी के दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत संस्थान निर्माण और समावेशी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके अनुसार, सच्ची सफलता का पैमाना उन लोगों का जीवन है, जिनमें सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी
10 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा रिलायंस फाउंडेशन
नीता अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देशभर में बड़े स्तर पर सामाजिक पहलें संचालित की हैं। फाउंडेशन के जरिए अब तक 10 करोड़ से अधिक लोगों तक विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाया गया है।
इनमें 2.9 करोड़ से ज्यादा बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकासात्मक योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की गई है। ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, खेल, कला और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में भी फाउंडेशन लगातार काम कर रहा है।

फॉर्च्यून इंडिया की 'मोस्ट पावरफुल वुमन' लिस्ट में नीता अंबानी को मिला पहला स्थान
हाल ही में मिला था AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड
इस सम्मान से पहले भी नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिल चुकी है। 3 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा के टैम्पा शहर में आयोजित समारोह में उन्हें अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) की ओर से प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
यह पुरस्कार उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया।
अमेरिका में मिला 'की टू द सिटी' सम्मान
AAPI सम्मान के अलावा टैम्पा शहर की मेयर जेन कास्टर ने भी नीता अंबानी को 'की टू द सिटी ऑफ टैम्पा' प्रदान की। यह अमेरिका के प्रमुख नागरिक सम्मानों में से एक माना जाता है।
यह प्रतीकात्मक सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज और मानवता पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ा हो। इस सम्मान के जरिए टैम्पा शहर ने नीता अंबानी के मानवीय प्रयासों और सामाजिक योगदान के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

