ओडिशा के राउरकेला में बड़ा हादसा: खेत में गिरा विमान, भुवनेश्वर से आ रही फ्लाइट में 9 यात्री थे सवार

ओडिशा के राउरकेला में बड़ा हादसा: खेत में गिरा विमान, भुवनेश्वर से आ रही फ्लाइट में 9 यात्री थे सवार
X

ओडिशा के राउरकेला में बड़ा हादसा: खेत में गिरा विमान, भुवनेश्वर से आ रही फ्लाइट में 9 यात्री थे सवार

राउरकेला में बड़ा विमान हादसा टला। भुवनेश्वर से आ रही इंडिया वन एयर की फ्लाइट ने तकनीकी खराबी के कारण खेत में आपात लैंडिंग की। विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित।

ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। भुवनेश्वर से राउरकेला आ रही एक छोटी यात्री विमान को तकनीकी खराबी के चलते खेत में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में कुल 9 लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उड़ान के दौरान आई तकनीकी दिक्कत

जानकारी के अनुसार इंडिया वन एयर की सेसना ग्रैंड कारवां EX फ्लाइट ने दोपहर करीब 1:40 बजे जलदा कंसर गाड़िया टोली क्षेत्र के पास एक खेत में लैंडिंग की। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद पायलट ने स्थिति को संभालते हुए इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।

सभी यात्री सुरक्षित

विमान में 12 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के वक्त यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। घटना के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

लैंडिंग में विमान को नुकसान

आपात लैंडिंग के दौरान विमान का अगला पहिया क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पीछे के दोनों पहिये सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे में पायलट, एक क्रू मेंबर समेत छह यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची

कोलकाता एटीसी से सूचना मिलने के बाद राउरकेला जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। एसपी नितेश वाधवानी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। डीआईजी बृजेश राय भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

जांच शुरू

घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से इलाके की घेराबंदी कर दी है। प्रशासन ने बताया कि विमान की तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही कारण साफ हो पाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू