बंगाल में फिर बड़ा बवाल, अभिषेक के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर में आई चोट

बंगाल में फिर बड़ा बवाल, अभिषेक के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर में आई चोट
X

बंगाल में फिर बड़ा बवाल, अभिषेक के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर में आई चोट

बंगाल में फिर बड़ा बवाल, अभिषेक के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर में आई चोट

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के ठीक एक दिन बाद, अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक और वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की खबर है।

यह घटना हुगली जिले के चंडीतला थाने के बाहर हुई। यहां टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस टकराव के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है।

थाने के बाहर नारेबाजी और अचानक हिंसा
जानकारी के मुताबिक, टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के नेता चंडीतला थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। टीएमसी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल इस गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस को एक पत्र सौंपने जा रहा था।

लेकिन यह डेलिगेशन थाने के अंदर पहुंच पाता, उससे पहले ही परिसर के बाहर स्थिति तेजी से बिगड़ गई। वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी समर्थकों को देखकर कथित तौर पर "चोर-चोर" के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई।

सांसद कल्याण बनर्जी के सिर में आई चोट
इस भारी हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, झड़प के दौरान उनके सिर में चोट आई है। हालत बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मियों और सहयोगियों ने तुरंत उन्हें संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

एक दिन पहले अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला
गौरतलब है कि हुगली की यह घटना टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के ठीक एक दिन बाद घटी है। इससे पिछले ही दिन दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर भी उग्र भीड़ ने हमला किया था।

अभिषेक बनर्जी वहां चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए थे। उस दौरान प्रदर्शनकारियों, विशेषकर महिलाओं ने उन्हें 'चोर' कहा था और उन पर कच्चे अंडे व पत्थर फेंके थे। इस हमले में अभिषेक बनर्जी की शर्ट भी फट गई थी।

बंगाल में बढ़ा सियासी पारा
अभिषेक बनर्जी ने इस हमले को बीजेपी की "सोची-समझी साजिश" करार दिया था और मौके पर पुलिस के न होने का आरोप लगाया था। इस बीच, शनिवार को ही अभिषेक बनर्जी को सीआईडी (CID) का एक नोटिस भी मिला था।

अब अगले ही दिन हुगली में सांसद कल्याण बनर्जी के सिर पर लगी चोट ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को और ज्यादा गरमा दिया है। टीएमसी इस मामले को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही है, वहीं बीजेपी के साथ जमीनी टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू