खजाने की खोज में मचेगा बवाल, कॉमेडी का शानदार

खजाने की खोज में मचेगा बवाल, कॉमेडी का शानदार
X

खजाने की खोज में मचेगा बवाल, कॉमेडी का शानदार

खजाने की खोज में मचेगा बवाल, कॉमेडी का शानदार

फिल्म ‘धमाल 4’ का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म साल 2007 में आई ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। फिल्म ‘धमाल’ की तरह ‘धमाल 4’ में भी एक खजाने की तलाश में कितने हंगामे होते है, ये देखना मजेदार रहेगा। इस बार कुछ नए किरदारों को भी शामिल किया गया है। अजय देवगन उनमें से एक हैं। फिलहाल फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस रिव्यू में बताते है कैसा है ‘धमाल 4’ का ट्रेलर।

‘धमाल 4’ का ट्रेलर काफी हंसाने वाला है, ट्रेलर में सभी किरदारों को मजेदार कॉमेडी करते देखा जा सकता है। ट्रेलर में अरशद वारसी, अजय देवगन, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, जावेद जाफरी, रवि किशन जैसे कलाकार नजर आ रहें हैं। 3 मिनट 27 सेकेंड के इस ट्रेलर के हर फ्रेम में आपको मजेदार कॉमेडी देखने मिलेगी।

कभी टाइगर से जंग तो कभी मगरमच्छ से मस्ती, इसके अलावा इन सभी कलाकारों की शानदार कॉमिक टाइमिंग। ‘धमाल 4’ का ऐलान 2024 में किया गया था। फिल्म की शूटिंग मुंबई और गोवा समेत कई लोकेशन्स पर हुआ है।

खजाने की तलाश में फिर मचेगा धमाल

सबसे पहली ‘धमाल’ फिल्म की तरह इस फिल्म में भी एक खजाने की तलाश में ये सब भटक रहें हैं। उस खजाने की खोज में ट्रेलर में ढेरों हंगामे होते दिखाई दे रहें हैं। ट्रेलर की शुरूआत में रितेश देशमुख उपेन्द्र लिमये के किरदार से खजाने का पता पूछते हैं और वो पता बताते हुए ही पहाड़ी से गिर जाते है। अब खजाना कहां है, ये राज उन्हीं के साथ चला जाता है। जिसके बाद शुरू होता है असली धमाल। एक बात तय है कि ट्रेलर आपको फिल्म के लिए एक्साइटिड जरूर कर देगा।

पहली फिल्म ‘धमाल’ में जहां खजाना एक बड़े डबल्यू के नीचे छिपा था तो इस बार खजाना एक बड़े एम के नीचे छिपा है। खजाने का सही पता किसी को नहीं पता लेकिन खजाना सबको चाहिए।

कॉमेडी और एक्शन का फुल डोज

ट्रेलर देखकर समझ आ रहा है कि फिल्म में सिर्फ कॉमेडी नहीं बल्कि इसमें एक्शन और फाइट सीक्वेंस भी हैं। कभी टाइगर से जंग तो कभी भूतों से। एक खजाना इनसे क्या क्या करवाता है, ट्रेलर में आपको समझ आ जाएगा। ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2007 में आई थी, फिल्म सुपरहिट रही थी।

बाद में साल 2011 में आई ‘डबल धमाल’, फिर 2019 में आई ‘टोटल धमाल’ और अब साल 2026 में आ रही है ‘धमाल 4’। इसे कम्प्लीट पैकेज बोलना सही होता अगर इस फिल्म का वीएफएक्स भी उतना ही शानदार होता जितनी कि इन सभी कलाकारों की एक्टिंग और कॉमेडी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment