मोदी सरकार पत्थर दिल हो गई मणिपुर में दो बच्चों की मौत के बाद राहुल गांधी ने बोला हमला

मोदी सरकार पत्थर दिल हो गई मणिपुर में दो बच्चों की मौत के बाद राहुल गांधी ने बोला हमला
X

मोदी सरकार पत्थर दिल हो गई मणिपुर में दो बच्चों की मौत के बाद राहुल गांधी ने बोला हमला

मोदी सरकार पत्थर दिल हो गई मणिपुर में दो बच्चों की मौत के बाद राहुल गांधी ने बोला हमला

मणिपुर के बिष्णुपुर में मंगलवार सुबह हिंसा भड़क उठी। एक रॉकेट जैसे प्रोजेक्टाइल के घर पर गिरने से एक चार साल के बच्चे और उसकी नवजात बहन की नींद में ही मौत हो गई। इस बीच , लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को असंवेदनशील और पत्थर दिल बताते हुए उस पर जमकर हमला बोला।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटॉफर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मणिपुर में बीएसएफ जवान के घर में सोते दो नन्हे बच्चों की हत्या की खबर दिल को चीर देने वाली है। मणिपुर में हिंसा की दहकती हुई आग में आज 3 साल बाद भी निर्दोष बच्चे झुलस रहे हैं – शांति का कोई संकेत दूर-दूर तक नजर नहीं आता। मोदी सरकार इतनी संवेदनशून्य और पत्थरदिल हो गई है कि मानो यह भूल चुकी है कि मणिपुर के बच्चे भी देश के बच्चे हैं, हमारा भविष्य हैं।”

कब जागेगी ये सरकार- राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आगे लिखा, “कब जागेगी ये सरकार? आखिर कब तक अपनों की लाशें गिनते-गिनते मणिपुर करता रहेगा इंतज़ार? मैं बार-बार कहता आया हूं , शांति ही एकमात्र रास्ता है। सभी समुदायों को साथ लाकर, संवेदनशीलता से ही इस संकट का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है। प्रधानमंत्री जी, मणिपुर सिर्फ एक राज्य नहीं है, जिम्मेदारी है। सिर्फ नाम का एक बयान काफी नहीं, सिर्फ दिखावे का एक दौरा काफी नहीं। आपको ठोस और तत्काल कदम उठाने ही होंगे – इससे पहले कि हालात पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो जाएं।”

बता दें कि मणिपुर सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटी के पांच जिलों इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवा अस्थायी तौर पर निलंबित कर दी है। तड़के तड़के हुआ यह हमला ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई गांव में हुआ। यह मैतेई बहुल घाटी और कुकी-जोमी बहुल पहाड़ियों के बीच स्थित बार्डर पर बसा हुआ है। धमाकों में बच्चों की मां, ओइनम बिनिता गंभीर रूप से घायल हो गईं और वर्तमान में उनका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू