- Hindi News
- /
- अपराध
दुर्ग पुलिस का सख़्त एक्शन: ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत रात्रिकालीन विशेष अभियान, 40 आरोपी गिरफ्तार

X
दुर्ग पुलिस का सख़्त एक्शन: ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत रात्रिकालीन विशेष अभियान, 40 आरोपी गिरफ्तार
By - Bhaskar Bhoomi | 19 Jan 2026 11:58 PM
दुर्ग। जिले में अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन एवं उससे उत्पन्न कानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस दुर्ग द्वारा ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत 16 जनवरी 2026 की रात्रि को जिलेभर में एक साथ व्यापक एवं सघन विशेष अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना रहा। अभियान के दौरान अड्डेबाजी करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वाले कुल 40 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की गई।
.jpeg)
थाना-वार कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है—
थाना सुपेला – 04, पद्मनाभपुर – 04, पाटन – 04, उतई – 04, पुलगांव – 06, मोहन नगर – 05, भिलाई नगर – 03, कुम्हारी – 03, खुर्सीपार – 02, अण्डा – 01, नेवई – 01, जामुल – 01 तथा पुरानी भिलाई – 02।
उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की सक्रिय सहभागिता रही, वहीं संपूर्ण कार्यवाही राजपत्रित अधिकारियों की प्रत्यक्ष एवं सतत निगरानी में संपन्न कराई गई।
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी एवं जनशांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख़्त, निरंतर एवं बिना पूर्व सूचना के वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी। आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

