रीवा में बच्चा चोरी की अफवाह से बवाल, भीड़ ने कार पलटी, युवक पर हमला; पुलिस ने किया बीच बचाव

रीवा में बच्चा चोरी की अफवाह से बवाल, भीड़ ने कार पलटी, युवक पर हमला; पुलिस ने किया बीच बचाव
X

रीवा में बच्चा चोरी की अफवाह से बवाल, भीड़ ने कार पलटी, युवक पर हमला; पुलिस ने किया बीच बचाव

रीवा में बच्चा चोरी की अफवाह से उग्र भीड़ ने कार पलट दी, युवक पर हमला, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित बचाया

मध्यप्रदेश। रीवा में बच्चा चोरी की अफवाह से ग्रामीण इतने उत्तेजित हो गए कि, एक कार ही पलट दी। मामला सोहागी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, करीब 100 ग्रामीणों की भीड़ ने एक कार को घेर लिया था। कार में सवार युवक को भी पीटा गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थिति नियंत्रित हुई।

भीड़ ने पलट दी कार
जानकारी के अनुसार जावा क्षेत्र में अफवाह फैली कि, क्षेत्र में बच्चा चोर एक्टिव हैं। ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। अचानक कार को सामने देख ग्रामीण मारो-मारो कहकर आगे बढे। कोई कुछ कर पाता या समझा पाता इसके पहले ही भीड़ ने कार पलट दी और कार में बैठे लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करना शुरू कर दिया।

क्षेत्र में तनाव की स्थिति
इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस के आने पर भी लोग शांत नहीं हुए। लोगों ने हमला जारी रखा। भीड़ में सैकड़ों लोग शामिल थे इसलिए पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में थोड़ा समय लगा। 

विवाद का कारण था बच्चा
जब पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला कि, नीरज गौतम नाम के व्यक्ति का उसकी पत्नी पुष्पांजलि गौतम से विवाद चल रहा था। इसी के चलते वो सोहागी आया था। विवाद का कारण बच्चा था। नीरज बच्चे को अपने साथ ले गया तो गांव में बच्चा चोरी की अफवाह उड़ गई। हालांकि पुलिस ने बच्चे को सही सलामत कार से बाहर निकाल लिया। 

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
पुलिस का कहना है कि, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले में सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल केस पारीवारिक विवाद का लग रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू