- Hindi News
- /
- अपराध
अनिंयत्रित हो कर पिकअप पलटी,दो की मौत, 37 जख्मी

X
अनिंयत्रित हो कर पिकअप पलटी,दो की मौत, 37 जख्मी
By - bhaskarbhoominews.com | 07 Apr 2026 02:37 PM
अनिंयत्रित हो कर पिकअप पलटी,दो की मौत, 37 जख्मी

जगदलपुर। बस्तर जिले के घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास मंगलवार सुबह एक पिकअप के पलटने से 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुँच घायलों को लोहंडीगुड़ा और उसके बाद मेकाज लाया गया।
पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार ग्रामीण नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार अपने गाँव के लोगों के साथ सोमवार को गांव के ही पिकअप में नारायणपुर जिले के ओरछा के रेंगाबेड़ा में हो रही शादी में गए हुए थे। शादी के बाद मंगलवार की सुबह जब पिकअप में सब वापस आ रहे थे, तभी घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। इस घटना में गाँव की 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य 37 लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

