- Hindi News
- /
- अपराध
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश: नाबालिग से दुष्कर्म कर 4 महीने से फरार आरोपी गोवा से गिरफ्तार

X
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश: नाबालिग से दुष्कर्म कर 4 महीने से फरार आरोपी गोवा से गिरफ्तार
By - Bhaskar Bhoomi | 04 Jan 2026 08:22 PM
जशपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी मिलराम तिर्की को SSP शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गोवा से गिरफ्तार किया जहाँ वह वेटर का काम कर रहा था।
खुर्शीद कुरैशी - जशपुर।
फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत जशपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी 52 वर्षीय मिलराम तिर्की को गोवा राज्य के फातोड़ा थाना क्षेत्र से पकड़ लिया है।
गर्भवती होने पर सामने आई घटना
घटना 06 अक्टूबर 2025 को थाना बागबहार में तब दर्ज हुई जब एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के पिता ने शिकायत की। परिजनों को तब पता चला कि नाबालिग गर्भवती है, जिसके बाद पीड़िता ने बताया कि जंगल में बकरी चराने के दौरान गांव के ही मिलराम तिर्की द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया था पीड़िता लोकलाज के कारण घटना बताने से डर रही थी, लेकिन गर्भवती होने पर मामला उजागर हुआ।
रिपोर्ट के बाद थाना बागबहार में आरोपी पर BNS की धारा 64(1) एवं POCSO एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और साथ ही नाबालिग का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
तकनीकी टीम व मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी गोवा के फातोड़ा क्षेत्र में छिपा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम रवाना हुई और आरोपी को मझगाँव बस स्टैंड के पास एक रेस्टोरेंट से वेटर की नौकरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया।

