- Hindi News
- /
- अपराध
देवास के जंगल में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, हजारों सुतली बम और बारूद का जखीरा बरामद, घेराबंदी देख भागे मजदूर

X

By - Bhaskar Bhoomi | 15 Mar 2026 07:55 PM
देवास के जंगल में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, हजारों सुतली बम और बारूद का जखीरा बरामद, घेराबंदी देख भागे मजदूर
उदयनगर तहसील मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर पोलाखाल के जंगल में पटाखे की दो अवैध फैक्ट्री टीन शेड में चलाई जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद उदयनगर थाने की पुलिस टीम ने रविवार दोपहर यहां दबिश दी तो हजारों सुतली बम, बारूद और इनको बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री मिली। मौके से करीब 4 से 5 मजदूर मिले हैं जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।