दवा कंपनी प्रतिनिधि की आड़ में नशीली सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

दवा कंपनी प्रतिनिधि की आड़ में नशीली सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
X

दवा कंपनी प्रतिनिधि की आड़ में नशीली सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

दवा कंपनी प्रतिनिधि की आड़ में नशीली सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई। दुर्ग पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त नशीली सिरप की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की नशीली सिरप, वाहन, मोबाइल फोन और नगदी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल को चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में ग्राम जुनवानी खम्हरिया रोड के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा नशीली सिरप की अवैध बिक्री के लिए परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर चौकी स्मृतिनगर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सेण्ट्रो कार (CG-07/8595) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 7 कार्टून में प्रतिबंधित कोडीन युक्त CADIFOS-T सिरप की 800 बोतलें बरामद की गईं।
पूछताछ में आरोपी योगेश शर्मा और उमेश कुमार यादव ने खुलासा किया कि वे फर्जी ड्रग लाइसेंस बनाकर गुजरात की एक कंपनी से ई-कुरियर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नशीली सिरप मंगाते थे और उसे ऊंचे दामों पर बेचते थे। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी योगेश शर्मा ने असली लाइसेंस में एडिटिंग कर अपने नाम से फर्जी लाइसेंस तैयार किया था, साथ ही नकली लेटरपैड और सील का उपयोग कर सिरप मंगाई जाती थी।
मामले में महावीर जैन उर्फ रोहित और सतीश मेश्राम को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इस अवैध नेटवर्क के जरिए युवाओं को नशे की लत में धकेलने का काम कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22, 8(ख), 27(क) और 29 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
जप्त सामग्री में शामिल:
800 नग प्रतिबंधित सिरप (कीमत लगभग 2.08 लाख रुपये)
एक सेण्ट्रो कार (1 लाख रुपये)
एक एक्टिवा (30 हजार रुपये)
4 मोबाइल फोन (1.60 लाख रुपये)
नगद 1,200 रुपये
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह अवैध धन कमाने के उद्देश्य से युवाओं में नशे का कारोबार फैला रहा था। संयुक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर और एसीसीयू टीम की भूमिका सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों या किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाया जा सके।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू