असम पुलिस पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पहुँची, हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पासपोर्ट मामले में ली तलाशी

असम पुलिस पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पहुँची, हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पासपोर्ट मामले में ली तलाशी
X

असम पुलिस पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पहुँची, हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पासपोर्ट मामले में ली तलाशी

असम पुलिस पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पहुँची, हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पासपोर्ट मामले में ली तलाशी

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर मंंगलवार को छापेमारी हुई। दिल्ली और असम पुलिस की टीम खेड़ा के राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित घर पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम उनसे पूछताछ करेगी। उन्हें रिमांड पर लेने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

जानकारी अनुसार खेड़ा के घर पर असम पुलिस की करीब 4 लोगों की टीम आई है। दिल्ली पुलिस सिर्फ उन्हें असिस्ट करने के लिए गई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी डॉ. देबोजीत नाथ, असम क्राइम ब्रांच के दो सदस्यों के साथ पवन खेड़ा के निवास पर मौजूद हैं।

दरअसल, कांग्रेस नेता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्होंने असम में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी मामले में कार्रवाई के सिलसिले में उनके घर पर छापेमारी की गई है। दरअसल, खेड़ा ने बीते दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित तौर पर असम सीएम की पत्नी पर तीन देशों का पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था और उन तीन पासपोर्टों की तस्वीरें शेयर की थीं।खेड़ा का दावा था कि रिंकी भुइयां सरमा के नाम पर यूएई, एंटीगुआ और बारबुडा और मिस्र द्वारा पासपोर्ट जारी किए गए थे। उन्होंने कहा था, “हम जानना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री, जिनकी पूरी राजनीति मुसलमानों के प्रति नफरत पर आधारित है, उनकी पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट कैसे हैं। हम यह भी जानना चाहेंगे कि क्या रिंकी भुइयां सरमा के पास भी भारतीय पासपोर्ट है। क्या वह भी भारत की नागरिक हैं? एक भारतीय नागरिक के पास तीन अलग-अलग देशों के तीन पासपोर्ट कैसे हो सकते हैं?”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यूएई में उनके नाम पर संपत्तियां हैं और अमेरिका के व्योमिंग में एक कंपनी रजिस्टर्ड हैं। इसका खुलासा सरमा ने अपने हलफनामे में नहीं किया था। इतना ही नहीं खेड़ा ने कहा कि चुनाव हारने पर वे देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

हालांकि,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह की झूठी जानकारी के आधार पर उनकी पत्नी के कई पासपोर्ट होने और दुबई में संपत्तियां होने का आरोप गढ़ा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान असम चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

सरमा ने कहा कि ये आरोप चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए लगाए गए हैं, जो कानून के तहत दंडनीय है। भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी पत्नी के खिलाफ जो दस्तावेज इस्तेमाल किए, वे ”पाकिस्तानीज इन अजमान” नाम के एक सोशल मीडिया समूह से लिए गए थे और उनकी तस्वीर को किसी पाकिस्तानी व्यक्ति के खोए हुए पासपोर्ट पर छेड़छाड़ कर लगाया गया था।मुख्यमंत्री ने कहा, ”ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं, मनगढ़ंत दस्तावेजों पर आधारित हैं और राज्य में चुनावी माहौल को खराब करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से लगाए गए हैं। मुझे चिंता है कि उन्होंने पाकिस्तान की मदद ली। यह कोई साधारण धोखाधड़ी का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्र के खिलाफ अपराध है।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ”पाकिस्तान का पहलू स्पष्ट हो गया है और कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​जांच करते समय इसे ध्यान में रखेंगी।”

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment