AI इंजीनियर ने चाकू से गोदकर की प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

AI इंजीनियर ने चाकू से गोदकर की प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
X

AI इंजीनियर ने चाकू से गोदकर की प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

AI इंजीनियर ने चाकू से गोदकर की प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-55 इलाके में एक नामी कंपनी में कार्यरत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर ने अपनी ही महिला मित्र की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद भी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में कट गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फोन न उठाने पर खुला हत्या का राज
इस दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या का खुलासा तब हुआ जब उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती इशाका ने अपने परिजनों का फोन उठाना बंद कर दिया। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो चिंतित परिवार वालों ने रविवार को तुरंत गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

परिजनों द्वारा बताए गए पते पर पुलिस टीम सेक्टर-55 में स्थित उस किराए के कमरे पर पहुंची जहां इशाका रहती थी। जब पुलिस ने बंद दरवाजे को खोला तो अंदर का नजारा खौफनाक था, कमरे के फर्श पर इशाका का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

नामी कंपनी में AI इंजीनियर था आरोपी 
पुलिस जब युवती की हत्या के मामले में सबूत जुटा रही थी, तभी राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। शिनाख्त करने पर पता चला कि यह शव इशाका के दोस्त 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक का था। 

श्रेष्ठ मलिक मूल रूप से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई का रहने वाला था। वह गुरुग्राम के सेक्टर-59 स्थित 'ऑप्टम ग्लोबल सॉल्यूशंस' (Optum Global Solutions) कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर के पद पर तैनात था। पुलिस जांच में साफ हुआ कि 11 जुलाई को ही श्रेष्ठ ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी, जिसके बाद जीआरपी ने उसके पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान की थी।

कमरे में आया था युवक, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
आसपास के लोगों से पूछताछ और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले श्रेष्ठ मलिक इशाका के कमरे पर आया था। पुलिस का अनुमान है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद श्रेष्ठ ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर इशाका को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी आत्मघाती कदम उठा लिया।

परिजनों को सौंपी डेड बॉडी 
सेक्टर-56 थाना प्रभारी (SHO) मनोज कुमार ने बताया कि युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। दोनों के बीच के संबंधों की गहराई से जांच की जा रही है।

दूसरी ओर, जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ से आए श्रेष्ठ के परिजनों की मौजूदगी में उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया गया है। पुलिस अब दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स (CDR) और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इस खूनी अंजाम की सही वजह का पता लगाया जा सके। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू