- Hindi News
- /
- देश - विदेश
प्रह्लाद जोशी होंगे अगले शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिया गया अतिरिक्त प्रभार

X
प्रह्लाद जोशी होंगे अगले शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिया गया अतिरिक्त प्रभार
By - bhaskarbhoominews.com | 25 Jul 2026 09:26 PM
प्रह्लाद जोशी होंगे अगले शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिया गया अतिरिक्त प्रभार
छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। उनका इस्तीफा अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। अब केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री होंगे। उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हैं। वे अब शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। 64 साल के प्रह्लाद जोशी 2004 से कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
राष्ट्रपति भवन ने जारी की प्रेस विज्ञाप्ति
दरअसल, राष्ट्रपति भवन ने इस मामले में एक प्रेस विज्ञप्ति में जारी की है। इसमें राष्ट्रपति भवन ने कहा गया, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।”
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आई थी प्रह्लाद जोशी की प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति भवन ने यह भी कहा, “प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए।” धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “धर्मेंद्र प्रधान जी का दशकों लंबा और गौरवशाली राजनीतिक करियर रहा है। राष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा।”
प्रह्लाद जोशी ने कहा, “उनके कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में 100 से अधिक छोटे-बड़े सुधारों के साथ-साथ एनईपी 2020 का सफल कार्यान्वयन हुआ। सर्वोपरि हित को प्राथमिकता देते हुए प्रधान का पद छोड़ने का निर्णय राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को किसी भी तरह से नहीं रोकता है। राष्ट्र के विकास की राह में हमारे रास्ते फिर मिलेंगे।”
खत्म हो गया है छात्रों का आंदोलन
बता दें कि नीट पेपर लीक के मामले में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के लगातार विराट होने के चलते धर्मेंद्र प्रधान को मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ा था। जंतर मंतर पर पिछले एक हफ्ते में भारी जनसैलाब देखने को मिला था। ऐसे में अब जब इस्तीफा हो गया है, तो छात्रों का आंदोलन भी खत्म हो गया है। छात्र और विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग जंतर-मंतर खाली कर चुके हैं।

