- Hindi News
- /
- देश - विदेश
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद का निधन, भारत में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा

X
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद का निधन, भारत में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा
By - bhaskarbhoominews.com | 13 Jul 2026 05:42 AM
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद का निधन, भारत में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन के बाद भारत सरकार ने सोमवार (13 जुलाई) को एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। शेख हमद ने 1995 से 2013 तक गैस समृद्ध खाड़ी देश कतर पर शासन किया था।
शेख हमद ने 74 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्हें कतर को वैश्विक कूटनीति, मीडिया और अंतरराष्ट्रीय निवेश के क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। उनके कार्यकाल में वैश्विक और आंतरिक स्तर पर कतर ने बड़े बदलाव देखे थे।
आधा झुका रहेगा तिरंगा
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा बयान जारी किया गया है। इसके अनुसार, राष्ट्रीय शोक के तहत सोमवार को देश भर में भारतीय तिरंगा आधा झुका रहेगा। इसके अलावा, इस दिन सरकार की ओर से किसी भी आधिकारिक मनोरंजन या रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

