राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में ABVP को न्योता, NSUI ने कार्यालय पहुंचकर सौंपा आमंत्रण पत्र

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में ABVP को न्योता, NSUI ने कार्यालय पहुंचकर सौंपा आमंत्रण पत्र
X

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में ABVP को न्योता, NSUI ने कार्यालय पहुंचकर सौंपा आमंत्रण पत्र

राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले NSUI ने भोपाल में ABVP कार्यालय पहुंचकर संगठन के प्रांत मंत्री के नाम आमंत्रण पत्र सौंपा। NSUI नेताओं ने ABVP से छात्र प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया।

भोपाल: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस का छात्र संगठन NSUI विद्यार्थियों और युवाओं को आमंत्रित कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को NSUI के पदाधिकारी भोपाल स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यालय पहुंचे और संगठन के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।

NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने ABVP के प्रांत मंत्री के नाम आमंत्रण पत्र सौंपा। छात्र नेताओं ने ABVP से अपने प्रतिनिधियों के साथ इंदौर पहुंचकर विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा में शामिल होने का अनुरोध किया।

19 सितंबर को इंदौर में होगा कार्यक्रम
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए अब तक करीब दो लाख लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। संगठन की ओर से व्यक्तिगत रूप से भी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों की सुविधाओं और छात्र अधिकारों जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

NSUI ने ABVP कार्यालय पहुंचकर दिया न्योता
NSUI के पदाधिकारियों ने बुधवार को ABVP के क्षेत्रीय सचिवालय पहुंचकर संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान ABVP के क्षेत्रीय सचिव हरीश धाकड़ को प्रांत मंत्री के नाम आमंत्रण पत्र सौंपा गया।

NSUI नेताओं ने कहा कि छात्र-युवा वर्ग से जुड़े मुद्दे किसी एक संगठन तक सीमित नहीं हैं। इन विषयों पर अलग-अलग छात्र संगठनों के विचार सामने आने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं और उनके अधिकारों पर व्यापक चर्चा हो सके।

r

‘गैर राजनीतिक है छात्रों की गूंज कार्यक्रम’
NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम गैर राजनीतिक है। उनके मुताबिक, इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं की आवाज को प्रमुखता से सामने लाना है।

परमार ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रवृत्ति जैसे विषय युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं। इसलिए छात्र संगठनों के बीच संवाद और इन मुद्दों पर चर्चा लोकतांत्रिक छात्र राजनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ABVP से छात्र प्रतिनिधियों के साथ आने का अनुरोध
NSUI के जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि ABVP पदाधिकारियों से अपने संगठन के छात्र प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर अलग-अलग संगठनों के विचार सामने आने से विद्यार्थियों की समस्याओं पर व्यापक चर्चा हो सकेगी।

NSUI ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्र संगठनों की सहभागिता से शिक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर संवाद को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू