- Hindi News
- /
- छत्तीसगढ़
20 दिनों से गैस नहीं मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

X
20 दिनों से गैस नहीं मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
By - bhaskarbhoominews.com | 07 Apr 2026 02:37 PM
20 दिनों से गैस नहीं मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
भिलाई-3, ग्राम करसा में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब रसोई गैस की आपूर्ति में लगातार हो रही देरी से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि लोगों ने करीब 20 दिन पहले गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे उनके दैनिक कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को खाना बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आक्रोशित ग्रामीण मुख्य मार्ग पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और तेज करने पर मजबूर होंगे। वहीं, प्रशासन द्वारा स्थिति को संभालने और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

