पुलिस लाईन दुर्ग में योग एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र, 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

पुलिस लाईन दुर्ग में योग एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र, 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
X

पुलिस लाईन दुर्ग में योग एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र, 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

पुलिस लाईन दुर्ग में योग एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र, 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

दुर्ग, भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा पुलिस लाईन, दुर्ग स्थित उद्यान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए योग शिक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विश्व की अग्रणी योग संस्था Bihar School of Yoga, मुंगेर (बिहार) के अध्यक्ष स्वामी शिवध्यानम सरस्वती ने पुलिस बल को योग के माध्यम से शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक संतुलन, तनाव नियंत्रण एवं सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण विकसित करने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

तनाव प्रबंधन एवं कार्यक्षमता पर विशेष बल

सत्र के दौरान नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान तथा दैनिक जीवन में अनुशासन के महत्व पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले तनाव से प्रभावी ढंग से निपटने के उपायों पर भी चर्चा की गई। साथ ही एकाग्रता, आत्मनियंत्रण एवं कार्यक्षमता वृद्धि पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल में स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ वातावरण का निर्माण करना रहा।

सराहनीय भूमिका

इस आयोजन में उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक श्री नीलकंठ वर्मा, उप निरीक्षक श्री संजय देवांगन एवं लाईन स्टाफ की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू