इंदिरा मार्केट की यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधारने प्रशासन, पुलिस व व्यापारियों की संयुक्त बैठक

इंदिरा मार्केट की यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधारने प्रशासन, पुलिस व व्यापारियों की संयुक्त बैठक
X

इंदिरा मार्केट की यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधारने प्रशासन, पुलिस व व्यापारियों की संयुक्त बैठक

इंदिरा मार्केट की यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधारने प्रशासन, पुलिस व व्यापारियों की संयुक्त बैठक

दुर्ग। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट की यातायात, पार्किंग और बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभागार में जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, व्यापारी संघ, पार्किंग ठेकेदार एवं संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार में बढ़ती अव्यवस्था, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में व्यापारियों ने मुख्य प्रवेश द्वार पर अवैध पार्किंग, ठेले एवं पसरा लगाए जाने से ग्राहकों के दुकानों तक पहुंचने में हो रही परेशानी और इससे व्यापार पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने तथा मछली मार्केट क्षेत्र में वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग को निर्धारित व्यवस्था के तहत संचालित करने का सुझाव भी रखा गया।
चर्चा के बाद अधिकारियों ने निर्णय लिया कि इंदिरा मार्केट क्षेत्र में यातायात और बाजार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम नियमित अभियान चलाएगी। अभियान के दौरान अवैध पार्किंग, यातायात बाधित करने वाले वाहनों तथा सार्वजनिक मार्गों पर अनधिकृत रूप से लगाए गए ठेले-पसरा और अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
बैठक में सभी संबंधित विभागों एवं व्यापारियों ने समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति जताई और बाजार की व्यवस्था को स्थायी रूप से सुधारने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर दुर्ग पुलिस ने नागरिकों, व्यापारियों एवं वाहन चालकों से अपील की कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण या अवरोध उत्पन्न न करें। पुलिस ने कहा कि सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम शहर के निर्माण में आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू