दुर्ग पुलिस ने 8 चोरी की वारदातों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 32 लाख का मशरूका बरामद

दुर्ग पुलिस ने 8 चोरी की वारदातों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 32 लाख का मशरूका बरामद
X

दुर्ग पुलिस ने 8 चोरी की वारदातों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 32 लाख का मशरूका बरामद

दुर्ग पुलिस ने 8 चोरी की वारदातों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 32 लाख का मशरूका बरामद

दुर्ग। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दुर्ग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मोहन नगर एवं पद्मनाभपुर क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाकर की गई 8 चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर करीब 32 लाख रुपये मूल्य का मशरूका, चोरी में प्रयुक्त वाहन एवं औजार बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया गया। रात्रिकालीन पेट्रोलिंग, सघन नाकेबंदी, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण, तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर 10 जुलाई की रात एक संदिग्ध सफेद इंडिगो कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक के भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया।
वाहन की तलाशी में दो एलईडी टीवी, एक डीवीआर, सब्बल, पेचकस और अन्य उपकरण मिले। पूछताछ में मुख्य आरोपी अनुराग मिश्रा (41), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जामुल तथा उसके साथी तुषार मिश्रा (40), निवासी कैलाश नगर, भिलाई ने थाना मोहन नगर एवं पद्मनाभपुर क्षेत्र में हुई चोरी की आठ घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
जांच में सामने आया कि अनुराग मिश्रा पहले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के रूप में कार्य करता था। ऑनलाइन लोन के बढ़ते कर्ज और आर्थिक संकट के चलते उसने चोरी करना शुरू किया। वह पहले सूने मकानों की रेकी करता था और रात में औजारों की मदद से घरों में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के सोने के आभूषणों को मुथूट फाइनेंस, आईआईएफएल फाइनेंस और बजाज गोल्ड फाइनेंस जैसी कंपनियों में गिरवी रखकर ऋण लेता था। वैधानिक प्रक्रिया के तहत इन कंपनियों से भी गिरवी रखे गए आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।
बरामद सामग्री में लगभग 168 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत लगभग 25 लाख रुपये), 150 ग्राम चांदी के आभूषण, दो एलईडी टीवी, एक डीवीआर, चोरी में प्रयुक्त औजार, एक इंडिगो कार, एक फोर्ड इकोस्पोर्ट और एक एक्सेस स्कूटी शामिल हैं।
आरोपियों ने साकेत कॉलोनी, मधुबन नगर, विराट नगर, सुंदर नगर और जगदीश विहार क्षेत्र में दर्ज कुल आठ मामलों में चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है तथा आरोपियों के बैंक खातों में हुए लेन-देन और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद रुशिया, उप निरीक्षक मनोज बाजपेयी सहित थाना मोहन नगर एवं पद्मनाभपुर पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर सूना छोड़ने से पहले स्थानीय पुलिस अथवा विश्वसनीय पड़ोसियों को इसकी जानकारी दें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू