गंभीर मरीज को पीएम एयर एंबुलेंस से भेजा भोपाल एम्स, समय पर मिली इलाज की सुविधा

गंभीर मरीज को पीएम एयर एंबुलेंस से भेजा भोपाल एम्स, समय पर मिली इलाज की सुविधा
X

गंभीर मरीज को पीएम एयर एंबुलेंस से भेजा भोपाल एम्स, समय पर मिली इलाज की सुविधा

छतरपुर की गंभीर मरीज को एक्यूट पैनक्रियाटाइटिस के इलाज के लिए पीएम एयर एंबुलेंस से खजुराहो से भोपाल एम्स भेजा गया। समय पर मिली इस सुविधा से बेहतर इलाज की उम्मीद बढ़ी। जिले के 12 गंभीर मरीज अब तक इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।

छतरपुर। शहर के बस स्टैंड क्षेत्र की रहने वाली 49 वर्षीय मीना साहू, पत्नी बैजनाथ साहू, की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए पीएम एयर एंबुलेंस के माध्यम से खजुराहो से भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा गया। मरीज की हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण सड़क मार्ग से ले जाना जोखिम भरा माना गया, जिसके बाद जिला प्रशासन के सहयोग से एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।

सड़क मार्ग से ले जाना संभव नहीं था
जानकारी के अनुसार, मीना साहू एक्यूट पैनक्रियाटाइटिस नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी और चिकित्सकों ने उन्हें जल्द से जल्द उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की सलाह दी थी। ऐसे में परिजनों ने विधायक ललिता यादव से मदद की अपील की। मरीज की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने माना कि सड़क मार्ग से भोपाल ले जाने में काफी समय लगेगा, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता था। इसी कारण पीएम एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और मरीज को खजुराहो से हवाई मार्ग से भोपाल रवाना किया गया।

विधायक ने इस सेवा को बताया अहम
समय पर एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलने से मरीज को बिना देरी के विशेषज्ञ उपचार के लिए एम्स भेजना संभव हो सका। परिजनों ने एयर एंबुलेंस सेवा को जीवन रक्षक बताते हुए इस पहल की सराहना की है। मरीज को एयर एंबुलेंस से भेजे जाने के बाद परिजनों ने विधायक ललिता यादव का आभार व्यक्त किया। इस पर विधायक ने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य गंभीर मरीजों को कम समय में बेहतर चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाना है, ताकि समय पर इलाज मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके।

जिले के12 गंभीर मरीजों को मिल चुकी सुविधा
विधायक ललिता यादव ने जानकारी दी कि अब तक पीएम एयर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से छतरपुर जिले के 12 गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार के लिए भोपाल भेजा जा चुका है। इस सेवा से उन मरीजों को विशेष लाभ मिल रहा है, जिन्हें तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा की आवश्यकता होती है। मीना साहू के परिजनों ने उम्मीद जताई है कि समय पर एम्स में उपचार मिलने से उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार होगा। विधायक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू