- Hindi News
- /
- छत्तीसगढ़
रंगभरी एकादशी पर बरसाना की तर्ज़ पर लठमार होली, ग्वालिन व गोपीकाओं ने बिखेरे रंग

X
रंगभरी एकादशी पर बरसाना की तर्ज़ पर लठमार होली, ग्वालिन व गोपीकाओं ने बिखेरे रंग
By - Bhaskar Bhoomi | 28 Feb 2026 08:10 PM
रंगभरी एकादशी पर बरसाना की तर्ज़ पर लठमार होली, ग्वालिन व गोपीकाओं ने बिखेरे रंग
दुर्ग। शुक्रवार को संध्या 7 बजे श्री गहिरा गुरु धाम यादव सांस्कृतिक भवन, वार्ड क्रमांक 24 में रंगभरी एकादशी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोवर्धनधारी जगतगुरु भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात गोपीकाओं और ग्वालिनों ने बरसाना की परंपरा के अनुरूप लठमार होली खेलकर वातावरण को भक्तिमय और रंगमय बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्णा भगवान मंदिर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती करूणा यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती वर्षा ऋतु यादव, सहसचिव श्रीमती त्रिवेणी यादव सहित श्रीमती मीना यादव, श्रीमती मंजूषा यादव, श्रीमती लीला यादव, श्रीमती प्रभा यादव, श्रीमती सरोज यादव, श्रीमती ज्योति यादव एवं श्रीमती रजनी यादव सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक साउंड सिस्टम की धुन पर गुलाल उड़ाते हुए और पारंपरिक लठ के साथ ग्वालिनों एवं गोपीकाओं ने उत्साहपूर्वक लठमार होली खेली। पूरे परिसर में भक्ति गीतों, रंगों और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि रंगभरी एकादशी भगवान श्री कृष्ण और राधा के मिलन का प्रतीक पर्व है, जिसे हर वर्ष समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

