- Hindi News
- /
- छत्तीसगढ़
सुदृढ़ आंगनबाड़ी केंद्रों में समुदाय से सहयोग जुटाने पहल की जीई फाउंडेशन

X
सुदृढ़ आंगनबाड़ी केंद्रों में समुदाय से सहयोग जुटाने पहल की जीई फाउंडेशन
By - bhaskarbhoominews.com | 23 Apr 2026 03:49 PM
सुदृढ़ आंगनबाड़ी केंद्रों में समुदाय से सहयोग जुटाने पहल की जीई फाउंडेशन
“पोषण पखवाड़ा” में दी सुपोषण किट और शैक्षणिक सामग्री, न्यौता भोज भी कराया
भिलाई। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-1, परिक्षेत्र तीन दर्शन मंदिर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र प्रेमनगर में “पोषण पखवाड़ा”कार्यक्रम का आयोजन 22 अप्रैल बुधवार को उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा में अग्रणी संस्थान गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई तथा सहयोगियों ने सुदृढ़ आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए समुदाय से सहयोग जुटाने की थीम पर विशेष सहभागिता निभाई। आयोजन में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समुदाय की सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को सुपोषण किट, प्रोटीन पाउडर, शैक्षणिक सामग्री एवं चरण पादुका वितरित की गई। साथ ही विभाग द्वारा किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 25 बच्चों को न्योता भोज भी कराया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी पद्मजा सिन्हा, सुपरवाइजर अंजू यादव सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना बांधे ,रुखमणि चंद्राकर, रुखमणि कश्यप, संगीता यादव, तबस्सुम, सविता डाकोरे, शिल्पा, मोनिका, ताज बेगम, सुजाता ठाकुर, भगवती, रेणु, ललिता, गिरिजा, सरोज, साधिका, सिंधु, जमीला, अर्चना, ममता एवं विशाखा उपस्थित रहीं। सहायिका के रूप में गंगा, प्रतिभा, दुर्गा, राखी एवं पार्वती की विशेष सहभागिता रही।

