- Hindi News
- /
- छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार में भूख हड़ताल पर बैठेंगी पूर्व सरपंच नोट बाई, सरकारी जमीन कब्जा मामले में कार्रवाई की मांग

X
सुशासन तिहार में भूख हड़ताल पर बैठेंगी पूर्व सरपंच नोट बाई, सरकारी जमीन कब्जा मामले में कार्रवाई की मांग
By - bhaskarbhoominews.com | 19 May 2026 09:10 AM
सुशासन तिहार में भूख हड़ताल पर बैठेंगी पूर्व सरपंच नोट बाई, सरकारी जमीन कब्जा मामले में कार्रवाई की मांग
साजा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार के बीच बोंड पंचायत की पूर्व सरपंच नोट बाई ने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है। अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाली वृद्ध महिला नोट बाई ने आरोप लगाया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे बेच दिया गया तथा अतिक्रमण कर पट्टा भी जारी कर दिया गया, लेकिन प्रशासन उनकी शिकायतों का निराकरण नहीं कर रहा है।
पूर्व सरपंच नोट बाई ने बताया कि 22 तारीख को विधानसभा क्षेत्र के तेन्दुभाठा में आयोजित होने वाले सुशासन तिहार के दौरान वह बरगद पेड़ के नीचे भूखे-प्यासे बैठकर धरना देंगी। उनका कहना है कि एक ओर सरकार सुशासन तिहार मना रही है और जनता की समस्याओं के समाधान की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर अधिकारी-कर्मचारी शिकायतों का निराकरण करने को तैयार नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे मजबूर होकर उन्हें भूख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
नोट बाई ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सुशासन तिहार में उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वह मुख्यमंत्री निवास के पास भी भूख हड़ताल पर बैठेंगी और संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगी।

