- Hindi News
- /
- छत्तीसगढ़
अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में किसान जागृति यात्रा निकालेंगे

X
अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में किसान जागृति यात्रा निकालेंगे
By - Bhaskar Bhoomi | 06 Mar 2026 10:35 PM
अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में किसान जागृति यात्रा निकालेंगे
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की नगपुरा बैठक में अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में किसान जागृति यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है यात्रा 9 मार्च से 13 अप्रैल के बीच हर सप्ताह में एक यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा के मार्ग के गांव में किसानों से चर्चा की जायेगी और उन्हें ट्रेड डील से कृषि और किसानों पर होने वाले नुकसान दायी प्रभाव के बारे में बताया जायेगा और पर्चे भी वितरित किए जाएंगे।
-ट्रेड डील के विरोध में 9 मार्च को दुर्ग में किसानों का प्रदर्शन ..
ट्रेड डील के विरोध में सोमवार 9 मार्च को दुर्ग में गांधी प्रतिमा के पास किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा और कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर ट्रेड डील रद्द करने की मांग की जायेगी। पहली किसान जागृति यात्रा सोमवार 16 मार्च को दुर्ग से लिटिया के लिए आयोजित किया जाएगा।
-13 अप्रैल को किसान जागृति यात्रा का समापन दुर्ग में...
9 मार्च से 13 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाने वाले किसान जागृति यात्रा दुर्ग जिले के तीनों विकासखण्ड में जायेगी, यात्रा का समापन 13 अप्रैल को दुर्ग में किया जायेगा।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार किसान जागृति यात्रा के दौरान स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले सी 2 लागत मूल्य में 50% लाभ जोड़कर कृषि उपजों का एमएसपी निर्धारित करने, एम एस पी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करने, फसल बीमा योजना में असिंचित धान के लिए 16 क्विंटल और सिंचित धान के लिए 20 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित करने और केसीसी ऋण लेने पर किसानों की कृषि भूमि को बंधक न बनाये जाने जैसे मुद्दों को भी उठाया जायेगा।
बैठक में पंचराम, पल्टन यादव, नेतराम देशमुख, देवशरण साहू, राजकुमार यादव, सुमिरन गुप्ता, पुनेश्वर साहू, बंशीलाल देवांगन, मेघराज मढ़रिया, बद्री प्रसाद पारकर, परमानंद यादव, संतुलाल पटेल, बाबूलाल साहू, उत्तम चंद्राकर, आई के वर्मा, राजकुमार गुप्त आदि शामिल रहे।
Tags
Next Story
R.O. NO :
R.O. NO :
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू