लक्ष्मी वर्मा से मिलीं दीपिका शोरी : राज्यसभा प्रत्याशी बनाने पर कहा- छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगा आत्मविश्वास

लक्ष्मी वर्मा से मिलीं दीपिका शोरी : राज्यसभा प्रत्याशी बनाने पर कहा- छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगा आत्मविश्वास
X

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं अधिवक्ता दीपिका शोरी विशेष रूप से सुकमा से रायपुर पहुंचीं और लक्ष्मी वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दीपिका शोरी ने कहा कि, लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया जाना छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा कि, यह निर्णय इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आज महिलाएं नेतृत्व की मुख्य धारा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम हैं।

Chief Minister Vishnu deo Sai and candidate Lakshmi Verma

महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही है भाजपा 
दीपिका शोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। भाजपा का यह निर्णय महिलाओं के प्रति पार्टी की सकारात्मक सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की हर महिला कार्यकर्ता स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

उन्होंने लक्ष्मी वर्मा के लंबे राजनीतिक और सामाजिक अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि लक्ष्मी वर्मा ने संगठन में हमेशा ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य किया है। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना पूरी तरह से योग्य और प्रेरणादायक निर्णय है। 

Deepika Shori candidate Lakshmi Verma

लक्ष्मी वर्मा महिलाओं की बुलंद आवाज बनेंगी : दीपिका
दीपिका शोरी ने विश्वास व्यक्त किया कि, राज्यसभा में पहुंचकर लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ की जनता, विशेषकर महिलाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगी और प्रदेश के विकास तथा महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी वर्मा की उम्मीदवारी से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी समाज व राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे आएंगी। यह निर्णय आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए दूरगामी संदेश देने वाला साबित होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू