रायपुर नाका मुक्तिधाम में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, महापौर के निर्देश पर कब्जा तत्काल हटाया गया

रायपुर नाका मुक्तिधाम में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, महापौर के निर्देश पर कब्जा तत्काल हटाया गया
X

रायपुर नाका मुक्तिधाम में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, महापौर के निर्देश पर कब्जा तत्काल हटाया गया

रायपुर नाका मुक्तिधाम में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, महापौर के निर्देश पर कब्जा तत्काल हटाया गया

शासकीय भूमि पर अब नहीं बनेगा अवैध चबूतरा, निषेध बोर्ड लगाने के आदेश

🔹मुक्तिधाम से लगे गार्डन का होगा सौंदर्यकरण, महापौर का अधिकारियों को मिले स्पष्ट निर्देश,

🔹बिना अनुमति अतिक्रमण पर सख्त चेतावनी, भविष्य में होगी कठोर कार्रवाई,

दुर्ग/ नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 60 रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम परिसर में छत्तीसगढ़ मूर्तिकार संघ द्वारा एक कक्ष में किए गए अनधिकृत कब्जे को महापौर श्रीमती अल्का बाघनार के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से हटाया गया। निगम प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा कब्जा हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की। साथ ही छत्तीसगढ़ मूर्तिकार संघ को भविष्य में बिना अनुमति किसी भी स्थल पर अतिक्रमण न करने हेतु सख्त चेतावनी दी गई है। निगम महापौर ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि पुनः इस प्रकार की गतिविधि पाई जाती है तो नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम से लगे गार्डन के सौंदर्यकरण हेतु भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए हैं। परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं आम नागरिकों के उपयोग हेतु सुगम बनाने के उद्देश्य से सौंदर्यकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

मुक्तिधाम परिसर में स्थल की सीमित उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए भविष्य में शासकीय भूमि पर शव चबूतरा निर्माण पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में अधिकारियों को तत्काल निषेध बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को स्पष्ट जानकारी मिल सके और अनावश्यक निर्माण कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

नगर निगम प्रशासन ने पुनः दोहराया है कि सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं सौंदर्य संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण सख्ती से रोका,इस दौरान सभापति श्याम शर्मा,एमआईसी देव नारायण चंद्रकार,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे,युवराज कुँजम, लगुलशन साहू,भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण सिंह,मनमोहन शर्मा के अलावा सहायक अभियंता संजय ठाकुर,उपअभियंता हरिशंकर साहू,पंकज साहू मौजूद रहे

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू