नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को नई ऊँचाई देगा – सुरेंद्र कौशिक

नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को नई ऊँचाई देगा – सुरेंद्र कौशिक
X

नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को नई ऊँचाई देगा – सुरेंद्र कौशिक

nabins-leadership-will-energize-the-workers-and-give-new-heights-to-the-partys-ideals-surendra-kaushik

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय से रैली के रूप में प्रस्थान कर पटेल चौक पहुंचकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, सभापति श्याम शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ की सहभागिता केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि एक युवा नेता के रूप में श्री नितिन नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगा और पार्टी के आदर्शों को और अधिक ऊँचाई प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी एवं बाद में प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में विधानसभा से लेकर निकाय एवं पंचायत चुनावों में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक उपलब्धि रहा है।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार ने भी नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा और युवाओं को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, अशोक राठी, मंत्री गिरेश साहू, गायत्री वर्मा, शैलेंद्र शैंडे, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह-कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह-कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सहित मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति विश्वास व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment