- Hindi News
- /
- कृषिभूमि
कमरछठ (हलषष्ठी) पर्व पर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

X
कमरछठ (हलषष्ठी) पर्व पर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं
By - bhaskarbhoominews.com | 02 Sep 2026 12:20 PM
कमरछठ (हलषष्ठी) पर्व पर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं
मातृत्व के त्याग, आस्था और संतान की दीर्घायु की कामना का पावन पर्व है कमरछठ — कीर्ति नायक
पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कमरछठ (हलषष्ठी) के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों, माताओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कमरछठ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जो माताओं के त्याग, तपस्या, ममता और संतान के प्रति उनके अटूट प्रेम का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर माताएं अपनी संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए श्रद्धा एवं विश्वास के साथ व्रत रखती हैं। सगरी पूजन, पसहर चावल सहित पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की विशिष्ट पहचान को भी जीवंत रखता है।
श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि हमारी लोकपरंपराएं केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि परिवार, संस्कार और समाज को जोड़ने वाली हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने कामना की कि कमरछठ (हलषष्ठी) के पावन पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण एवं हलषष्ठी माता की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे और प्रत्येक घर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो।

