- Hindi News
- /
- रायपुर
95 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग से CG में ईसाई मिशन सक्रिय, बस्तर-धमतरी में 6.5 करोड़ खर्च, ED ने खोला राज

X
95 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग से CG में ईसाई मिशन सक्रिय, बस्तर-धमतरी में 6.5 करोड़ खर्च, ED ने खोला राज
By - bhaskarbhoominews.com | 25 Apr 2026 11:01 AM
95 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग से CG में ईसाई मिशन सक्रिय, बस्तर-धमतरी में 6.5 करोड़ खर्च, ED ने खोला राज
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में एक बड़े विदेशी फंडिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसके तार छत्तीसगढ़ के माओवादी हिंसा प्रभावित क्षेत्रों तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। अमेरिका की मिशनरी संस्था “द टिमोथी इनिशिएटिव (TTI) के बीच देशभर में लगभग 95 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी ने 18 और 19 अप्रैल को छह राज्यों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए हैं, जो इस नेटवर्क की गहराई को दर्शाते हैं। एजेंसी को संदेह है कि यह नेटवर्क देश के कई हिस्सों में सक्रिय है और इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं।ईडी ने इस मामले में मीकाह मार्क नामक व्यक्ति को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। उसके पास से 24 विदेशी डेबिट कार्ड बरामद हुए, जिनका उपयोग इस पूरे नेटवर्क के संचालन में किया जा रहा था। मीकाह मार्क के खिलाफ पहले से ही लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे पकड़ा गया।जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ट्रुइस्ट बैंक से जुड़े ये डेबिट कार्ड अवैध रूप से भारत लाए गए थे। इन कार्डों के जरिए लेनदेन को नियंत्रित करने के लिए विदेश से संचालित एक ऑनलाइन बिलिंग और अकाउंटिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा था। ED अब इस सिंडिकेट के अन्य कनेक्शन और स्थानीय सहयोगियों की पहचान करने में जुटी है।

