शिक्षक संगठनों का बड़ा ऐलान, 27 सितंबर से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना

शिक्षक संगठनों का बड़ा ऐलान, 27 सितंबर से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना
X

शिक्षक संगठनों का बड़ा ऐलान, 27 सितंबर से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना

मध्य प्रदेश में TET की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठनों ने आंदोलन का ऐलान किया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने 27 सितंबर से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरने का फैसला किया है। संगठन TET आवेदन नहीं भरने और प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता की मांग पर अड़े हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को लेकर शिक्षक संगठनों और सरकार के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश ने 27 सितंबर 2026 से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने का फैसला किया है।

रविवार को हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठनों ने आंदोलन को लेकर रणनीति तय की। इसके साथ ही TET के आवेदन पत्र नहीं भरने का भी सामूहिक निर्णय लिया गया है।

शिक्षक संगठनों की प्रमुख मांग TET की अनिवार्यता समाप्त करना और शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ देना है।

संगठनों का कहना है कि जब तक दोनों मांगों पर निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

भोपाल में प्रस्तावित धरने की अनुमति लेने के लिए संगठन पदाधिकारी पुलिस कमिश्नर से संपर्क करने की तैयारी कर रहे हैं।

TET आवेदन नहीं भरने का सामूहिक निर्णय

प्रदेश स्तरीय बैठक में शिक्षक संगठनों ने तय किया कि आंदोलन के तहत शिक्षक TET के आवेदन पत्र नहीं भरेंगे। मोर्चे के पदाधिकारियों के अनुसार यह निर्णय शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है।

27 सितंबर से भोपाल में शुरू होने वाले धरने में प्रदेश के विभिन्न जिलों और संभागों से शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही विस्तृत कार्ययोजना जारी की जाएगी। इसके अलावा जिला और संभाग स्तर पर भी आंदोलन की अलग-अलग रूपरेखा तैयार की जाएगी।

सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

बैठक में शिक्षक संगठनों ने राज्य सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग भी की। संगठनों ने तमिलनाडु की तर्ज पर TET नहीं कराने के संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने की मांग रखी है।

इसके बाद यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग की गई है, ताकि TET की अनिवार्यता के संबंध में आगे निर्णय लिया जा सके। शिक्षक संगठनों का कहना है कि इस विषय पर राज्य सरकार को शिक्षकों की मांगों को केंद्र के समक्ष प्रभावी तरीके से रखना चाहिए।

भोपाल के बाद जिला और संभाग स्तर पर आंदोलन

शिक्षक संगठनों ने संकेत दिया है कि आंदोलन को केवल भोपाल तक सीमित नहीं रखा जाएगा। जिला और संभाग स्तर पर भी आंदोलन की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके लिए संगठन स्तर पर जल्द कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

27 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरने में अलग-अलग शिक्षक संगठनों की भागीदारी रहेगी। आंदोलन के दौरान TET की अनिवार्यता खत्म करने और प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

बैठक में कई शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी शामिल

प्रदेश स्तरीय बैठक में राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, शासकीय शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश दुबे, NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डहरिया, TWT के प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंगोर और गुरुजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शिक्षक संगठनों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा और आगामी दिनों में आंदोलन के स्वरूप को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू