- Hindi News
- /
- मध्य प्रदेश
अशोक बर्णवाल बने मध्य प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव, अनुराग जैन की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

X
अशोक बर्णवाल बने मध्य प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव, अनुराग जैन की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी
By - bhaskarbhoominews.com | 23 Jul 2026 02:39 PM
मध्य प्रदेश सरकार ने अशोक बर्णवाल को कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया। अनुराग जैन अब नीति आयोग के CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे।
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को प्रदेश का कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बुधवार को आदेश जारी कर 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को आगामी आदेश तक कार्यवाहक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त होने के बाद की गई है।
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अशोक बर्णवाल को आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति से पहले वे लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
नीति आयोग के CEO नियुक्त होने के बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
अशोक वर्णवाल ने संभाली कार्यवाहक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी
राज्य सरकार के आदेश के बाद अशोक वर्णवाल को मध्य प्रदेश का कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान प्रशासनिक कार्यों और नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हुई।

कौन हैं अशोक बर्णवाल?
अशोक बर्णवाल1991 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उनका जन्म 27 जनवरी 1967 को हुआ था। उन्होंने खनन इंजीनियरिंग (Mining Engineering) में स्नातक, बीई (BE) तथा स्नातकोत्तर डिप्लोमा की शिक्षा प्राप्त की है।
वर्तमान में बर्णवाल 1 जुलाई 2024 से मध्य प्रदेश शासन के वन एवं वन्यजीव विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के पद पर कार्यरत हैं। तीन दशक से अधिक लंबे प्रशासनिक करियर में उन्होंने प्रधान सचिव, सचिव, प्रबंध निदेशक, आयुक्त एवं सचिव, निदेशक, अतिरिक्त सचिव, मिशन समन्वयक, पर्यावरण आयुक्त तथा जिला कलेक्टर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभाई हैं। प्रशासनिक अनुभव और नीति निर्माण में उनकी भूमिका के चलते उन्हें प्रदेश के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों में गिना जाता है। वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं।

