आम आदमी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

आम आदमी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
X

आम आदमी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

आम आदमी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 14 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं।

Assam Assembly Election 2026: पूर्वोत्तर के द्वार असम में चुनावी सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। चुनाव आयोग द्वारा आज शाम असम और पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीखों की घोषणा होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी समर में बढ़त बना ली है।

'आप' ने फूंका चुनावी बिगुल
दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी अब असम में भी अपना आधार मजबूत करने की कोशिश में है। राज्य प्रभारी राजेश शर्मा द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में 14 महत्वपूर्ण उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इस बार स्थानीय चेहरों पर दांव लगाया है और 'दिल्ली मॉडल' को असम की जनता के सामने पेश करने की तैयारी में है।

इन 14 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान (देखें पूरी लिस्ट)
पार्टी ने गुवाहाटी से लेकर टीटाबार तक की महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। नीचे देखें पूरी लिस्ट।

Assam Assembly Election 2026 AAP Candidate 1st List

आम आदमी पार्टी की पहली सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल।

क्या है 'AAP' का मास्टरप्लान?
असम की 126 विधानसभा सीटों पर होने वाले इस चुनाव में 'आप' ने इतनी जल्दी उम्मीदवारों का ऐलान कर यह साफ कर दिया है कि वह भाजपा और कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती पेश करने जा रही है। पार्टी का मुख्य फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और मुफ्त बिजली जैसे मुद्दों पर रहेगा। सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरूपा डेकाराजा को टिकट देना पार्टी की शहरी मतदाताओं के बीच पैठ बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

आज शाम होगा तारीखों का फैसला
असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। आज शाम चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम समेत अन्य चुनावी राज्यों में मतदान के चरणों और तारीखों की घोषणा करेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि असम में दो से तीन चरणों में मतदान संपन्न कराया जा सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू