- Hindi News
- /
- अपराध
इंदौर हीरनगर मर्डर केस: दो आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

X
इंदौर हीरनगर मर्डर केस: दो आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम
By - bhaskarbhoominews.com | 20 Apr 2026 03:06 PM
इंदौर हीरानगर में युवक की हत्या के बाद परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इंदौर के हीरनगर क्षेत्र में रविवार को सुरेंद्र साहू की बेरहमी से हत्या की गई थी। इस हत्याकांड के दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। सोमवार को परिजनों ने सुरेंद्र साहू का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते गौरी नगर चौराहे पर चक्काजाम हो गया। परिजनों की मांग है कि, उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
जानकारी के अनुसार, हीरनगर के जाम नगर में सुरेंद्र साहू की उनके 8 साल के बेटे के सामने बेरहमी से हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में विवेक नाम का आरोपी और अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकांश आरोपी नशे के आदी हैं।
शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद सुरेंद्र साहू का शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि, इस क्षेत्र में नशे के आदि लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस कारण यहां कई तरह की आपराधिक घटनाएं भी हो रहीं हैं। प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
सख्त कार्रवाई का आश्वासन
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसीपी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने प्रदर्शन रोक दिया।
कैसी हुई हत्या
रविवार शाम 6 बजे चौराहे पर सुरेंद्र साहू और दो युवकों की बहस हुई थी। सुरेंद्र चौराहे से अपनी बाइक पर जा रहा था। तभी दो युवकों ने उनसे कहा कि, बाइक का स्टैंड नहीं लगा। इसके बाद सुरेंद्र ने जवाब दिया कि, उनकी बाइक जैसे चाहें चलाएं। इसके बाद बहस बढ़ती गई। सुरेंद्र पर युवकों ने चाकू से हमला किया और उसके कुछ दोस्त भी वहां पहुंच गए। इसके बाद सुरेंद्र की मौत हो गई। इस हत्याकांड में 6 आरोपी शामिल हैं। इनमें से 3 बालिग हैं और 3 नाबालिग।

