मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर धोखाधड़ी का खुलासा

मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर धोखाधड़ी का खुलासा
X

मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर धोखाधड़ी का खुलासा

मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर धोखाधड़ी का खुलासा

दुर्ग,भिलाई /  दुर्ग पुलिस ने मोबाइल बैंकिंग सेवा चालू कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। घटना के चंद घंटों के भीतर पतासाजी कर आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

क्या है मामला?

प्रार्थी हैप्पी सिंह (34 वर्ष), निवासी जोन-03 खुर्शीपार भिलाई, ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका खाता छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, भिलाई-03 में ऑनलाइन खोला गया था। मोबाइल बैंकिंग सेवा प्रारंभ करने में तकनीकी समस्या आने पर उन्होंने परिचित आशीष कुमार, निवासी शिवाजी नगर खुर्शीपार भिलाई से संपर्क किया।

दिनांक 20.01.2026 को प्रार्थी ने आकाश गंगा क्षेत्र, सुपेला में अपना सिम कार्ड एवं बैंक खाते की जानकारी आरोपी को उपलब्ध कराई। इसके बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। बाद में जानकारी मिली कि बैंक खाता एवं सिम कार्ड को साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया।

वैधानिक कार्रवाई

प्रार्थी की शिकायत पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 288/2026 दर्ज कर धारा 318(4), 317(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी प्रकरण में शामिल किया गया।

विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी

आशीष कुमार, निवासी शिवाजी नगर खुर्शीपार, भिलाई

सुरजा कुमार सोनी (20 वर्ष), निवासी पावर हाउस कैंप-02, छावनी, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री

प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन

बैंक खाता एवं सिम कार्ड से संबंधित दस्तावेज

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक राजीव उर्वशा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 334 योगेन्द्र चंद्राकर, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू