- Hindi News
- /
- अपराध
हिट एंड रन मामले में मृतकों की संख्या हुई 5ः तीन की हालत गंभीर

X
हिट एंड रन मामले में मृतकों की संख्या हुई 5ः तीन की हालत गंभीर
By - Bhaskar Bhoomi | 20 Jan 2026 07:14 AM
death-toll-in-hit-and-run-case-reaches-5-condition-of-three-is-critical
जबलपुर (Rns) । मध्यप्रदेश के जबलपुर में हिट एंड रन मामले में मृतकों की संख्या 2 से बढ़कर 5 हो गई है। कल रविवार को चैनवती बाई और लच्छों बाई की घटनास्थल पर ही मौत हुई थी। इलाज के दौरान गोमती बाई, वर्षा कुशराम और कृष्ण बाई ने भी दम तोड़ दिया। अभी भी तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
दरअसल रविवार की दोपहर बरेला हाइवे रोड पर क्रिएटा कार चालक ने कोहराम मचाया था। सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे 13 मजदूरों को कार चालक ने रौंद दिया था। कार चालक की पुलिस ने पहचान कर ली है। आरोपी जबलपुर का ही रहने वाला है।
सड़क पर मची चीख पुकार के बाद सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया था। सभी मजदूर हाइवे पर लगी ग्रिल पर पेंटिंग का काम कर रहे थे।

