दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन बैटिंग गिरोह का पर्दाफाश, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन बैटिंग गिरोह का पर्दाफाश, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार
X

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन बैटिंग गिरोह का पर्दाफाश, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन बैटिंग गिरोह का पर्दाफाश, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। फर्जी बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन बैटिंग का नेटवर्क संचालित करने वाले गिरोह के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और करोड़ों रुपए के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को प्रार्थी अविनाश दुबे ने थाना पदमनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोग अवैध रूप से दूसरों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम, सिम कार्ड, पासबुक और चेकबुक हासिल कर रहे हैं। इन खातों का उपयोग विभिन्न ऑनलाइन बैटिंग ऐप्स में लेन-देन के लिए किया जा रहा था तथा सामग्री को मुंबई भेजकर अवैध आर्थिक गतिविधियों में उपयोग किया जा रहा था।
मामले में अपराध क्रमांक 566/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(4), 319(2) एवं टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की धारा 42(2), 42(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पहले ही 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। जांच के दौरान सह मुख्य आरोपी कुश (28 वर्ष), रितेश राय (40 वर्ष) एवं महेंद्र सिंह ठाकुर (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, 8 बैंक पासबुक, 4 सिम कार्ड, 5 मोबाइल फोन, एक नकली पिस्टल एवं एक रजिस्टर बरामद किया है। आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपए के लेन-देन की पुष्टि हुई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अवैध कमाई के लिए चल रहा था खेल..
जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से लोगों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हें ऑनलाइन सट्टा-बैटिंग ऐप्स में पैसों के लेन-देन के लिए इस्तेमाल करते थे।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें। इस प्रकार की गतिविधियां दंडनीय अपराध हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
इस कार्रवाई में थाना पदमनाभपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने सतत निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू