- Hindi News
- /
- देश - विदेश
भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन, शाम करीब 6:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे

X
भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन, शाम करीब 6:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे
By - Bhaskar Bhoomi | 04 Dec 2025 06:34 PM
पुतिन के भारत दौरे का Live Updates: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी संग डिनर, शुक्रवार को 23वां भारत-रूस समिट और अहम घोषणाएं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम करीब 6:35 बजे दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है, जिसे कूटनीतिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मॉस्को से रवाना होने के बाद पुतिन सीधे नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। इससे पहले भी पीएम मोदी ने पुतिन के भारत दौरे के दौरान ऐसा विशेष आयोजन किया था।

